12th के बाद Lab Technician कैसे बने? पूरी जानकारी

🔥 Read with Full Features on Our Website

12वीं के बाद मेडिकल लैब टेक्नीशियन (MLT) बनने की पूरी गाइड – कोर्स, फीस, कॉलेज, नौकरी और ग्रोथ के सभी स्टेप्स आसान भाषा में।

Published on 26 Jun 2025
By Kalu Ram Kumawat

देखो, अगर आपने 12वीं में साइंस लिया था, खासकर बायोलॉजी, तो आप इस कोर्स के लिए बिल्कुल फिट हो। कई जगहों पर फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स वाले स्टूडेंट्स को भी एंट्री मिल जाती है, लेकिन बायोलॉजी वालों के लिए ये रास्ता और भी सीधा होता है।

🔥 Read with Full Features on Our Website

MLT Course करने के लिए योग्यता

12वीं पास होनें चाहिए, बायोलॉजी या PCB स्ट्रीम से। कुछ कॉलेज मैथ्स वालों को भी ले लेते हैं, लेकिन बायो वालों को प्राथमिकता मिलती है।

 

DMLT vs B.Sc MLT – क्या फर्क है? कौन सा बेहतर?

अगर जल्दी जॉब चाहिए, तो DMLT सही है। ये 1–2 साल का डिप्लोमा कोर्स होता है। कम खर्च, जल्दी पूरा और बेसिक लैब स्किल्स मिलती हैं।

लेकिन अगर फील्ड में लंबा टिकना है, प्रमोशन चाहिए, या रिसर्च तक पहुंचना है — तो B.Sc MLT बेहतर है। ये 3 साल का डिग्री कोर्स है, जिसमें डीप नॉलेज, एडवांस लैब ट्रेनिंग और ग्रोथ के ज़्यादा मौके मिलते हैं।

 

Google Advertisement

MLT कोर्स की फीस कितनी होती है?

सरकारी कॉलेज में DMLT की फीस ₹15,000–₹40,000 सालाना तक हो सकती है।
प्राइवेट में ₹50,000 से ₹1 लाख तक भी जा सकती है।

B.Sc MLT थोड़ा महंगा होता है-
सरकारी कॉलेज: ₹25,000–₹60,000 सालाना
प्राइवेट कॉलेज: ₹80,000 से ₹1.5 लाख तक हर साल

फायदा ये है की ये खर्च एक बार का है, लेकिन नौकरी जल्दी मिल जाती है, और सैलरी से रिकवर करना मुश्किल नहीं होता।

 

MLT कहां से करें? टॉप कॉलेज और इंस्टीट्यूट्स

अगर सरकारी कॉलेज में एडमिशन मिल जाए, तो बहुत बढ़िया, फीस कम, वैल्यू ज़्यादा। कुछ अच्छे colleges के नाम:

 

अगर प्राइवेट कॉलेज देख रहे हो, तो बस इतना ध्यान रखना:
कॉलेज UGC या Paramedical Council से मान्यता प्राप्त होना चाहिए। वरना डिग्री की वैल्यू नहीं रहेगी।

Google Advertisement

 

MLT करने के बाद नौकरी कहां मिलेगी? और सैलरी कितनी होगी?

कोर्स पूरा होते ही आप कई जगह अप्लाई कर सकते हो:

शुरुआत में सैलरी ₹12,000–₹20,000 तक रहती है।


थोड़ा एक्सपीरियंस बढ़ते ही ₹25,000–₹40,000 आराम से मिलने लगता है। और अगर आप विदेश जाते हो या बड़े हॉस्पिटल में शिफ्ट होते हो, तो ₹50,000+ भी कोई बड़ी बात नहीं।

 

MLT में ग्रोथ कैसी है? आगे क्या-क्या बन सकते हो?

अगर तुम्हें लग रहा है कि टेक्नीशियन बनकर करियर वहीं रुक जाएगा — तो नहीं भाई, ऐसा नहीं है।

थोड़ा एक्सपीरियंस और थोड़ा एक्स्ट्रा पढ़ाई करके तुम बन सकते हो:

Google Advertisement

कुछ लोग तो बाद में खुद की लैब भी खोल लेते हैं — बस थोड़ा अनुभव, लाइसेंस और इन्वेस्टमेंट चाहिए होता है।

 

क्या कोई भी Lab तकनीशियन बन सकता हैं?

देखो, साफ-साफ बात ये है कि ये प्रोफेशन दिखने में जितना आसान लगता है, उतना है नहीं। पूरे दिन सैंपल्स के बीच रहना, ब्लड और बॉडी फ्लूइड्स को हैंडल करना, रिपोर्ट्स पर माइक्रो लेवल पर ध्यान देना, ये सब हर किसी के बस की बात नहीं होती।

अगर आपको गंदगी से घिन आती है, अगर आपकी कंसन्ट्रेशन जल्दी भटकती है, या आपको बहुत जल्दी चीज़ों से ऊब लगती है, तो सोच-समझकर आना।

लेकिन अगर आप डिसिप्लिन में रह सकते हो, जिम्मेदारी लेना पसंद है और हेल्थकेयर की दुनिया में बिना MBBS के भी अपनी जगह बनाना चाहते हो — तो MLT एक दमदार, स्टेबल और रेस्पेक्टेबल प्रोफेशन है।

 

FAQs

Q1. क्या DMLT करने के बाद सरकारी नौकरी मिल सकती है?
हाँ, अगर आपने मान्यता प्राप्त संस्थान से DMLT किया है, तो आप सरकारी हॉस्पिटल, हेल्थ डिपार्टमेंट या सरकारी लैब्स में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बस राज्य या सेंट्रल लेवल की वैकेंसी पर नज़र रखनी होगी।

Q2. क्या MLT में आगे विदेश जाने के मौके होते हैं?
हाँ, कई MLT ग्रेजुएट्स विदेशों में लैब असिस्टेंट या टेक्नीशियन के तौर पर काम करते हैं। लेकिन इसके लिए इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन या लैंग्वेज टेस्ट की ज़रूरत पड़ सकती है, जैसे IELTS या MOH वगैरह।

 

Disclaimer:
इस लेख में दी गई जानकारी शिक्षा और करियर मार्गदर्शन के उद्देश्य से तैयार की गई है। कोर्स की अवधि, फीस, और अवसर कॉलेज या संस्थान के अनुसार अलग हो सकते हैं। कृपया किसी भी निर्णय से पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट या विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। लेख में दी गई जानकारी को अंतिम नहीं माना जाए।

👉 View Full Version on Main Website ↗
👉 Read Full Article on Website