पेट में हल्का सा दर्द था सोचा गैस होगी। लेकिन जब चलना मुश्किल हो गया तो डॉक्टर के पास जाना पड़ा – पता चला अपेंडिक्स है। – नीलम, 26 वर्ष, दिल्ली
हमें बचपन से सिखाया गया कि पेट दर्द को हल्के में न लो। फिर भी, जब दर्द अचानक दाएं निचले हिस्से में केंद्रित हो जाए, उल्टी आने लगे और शरीर बुखार से तपने लगे तब भी बहुत से लोग इसे मामूली समझकर टाल जाते हैं, लेकिन यहीं से शुरू होती है अपेंडिक्स की शुरुआत।
Appendix कैसे होता है?
Appendix (अपेंडिक्स) हमारे पेट के दाईं तरफ छोटी आंत और बड़ी आंत के बीच जुड़ा एक छोटी सी थैली जैसा अंग होता है। यह लगभग 4 इंच लंबा होता है और लंबे समय तक किसी काम का नहीं माना जाता रहा।
पर जब इसमें सूजन आ जाती है, तब ये ज़िंदगी को मुश्किल बना सकता है।
Appendix कैसे और क्यों होता है?
कहने को तो इसका सटीक कारण अब तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन कुछ आम बातें सामने आती हैं:
- आंत में ब्लॉकेज: जैसे मल या विदेशी कणों का फंस जाना
- इन्फेक्शन: वायरल या बैक्टीरियल संक्रमण से सूजन
- कब्ज़ की पुरानी समस्या
- अनहेल्दी डाइट: बहुत ज़्यादा तला-भुना और कम फाइबर वाला खाना
कभी-कभी डॉक्टर खुद भी कहते हैं हम अभी तक पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि अपेंडिक्स क्यों सूजता है, लेकिन एक बार सूज जाए तो समय रहते ऑपरेशन ज़रूरी हो जाता है।
Appendix के लक्षण – कब सतर्क हो जाएं?
शरीर हमेशा संकेत देता है। बस हमें उन्हें समझना आना चाहिए:
- पेट के निचले दाएं हिस्से में तेज़ दर्द
- भूख में कमी
- उल्टी या मतली
- हल्का या तेज़ बुखार
- चलने या खांसने पर दर्द और बढ़ जाना
- कब्ज या डायरिया
क्या आपको पता था?
Appendix फट जाए तो पेट में मवाद फैल सकता है, जिससे जान का खतरा हो सकता है।
Appendix का इलाज में देरी न करें!
Appendix का एक ही भरोसेमंद इलाज है सर्जरी। इसे Appendectomy कहा जाता है।
आजकल ये लेप्रोस्कोपिक (छेद से की जाने वाली) प्रक्रिया से किया जाता है जिसमें रिकवरी तेज़ होती है और अस्पताल में ज़्यादा दिन नहीं रुकना पड़ता।
बचाव – क्या मुमकिन है?
बचाव का कोई शत-प्रतिशत तरीका नहीं है, लेकिन आप कुछ आदतें अपनाकर रिस्क कम कर सकते हैं:
- हाई फाइबर डाइट लें – फल, सब्ज़ियां, साबुत अनाज
- प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं
- पेट की छोटी तकलीफों को अनदेखा न करें
FAQs
Q1. क्या appendix अपने आप ठीक हो सकता है?
बहुत कम मामलों में सूजन खुद ही ठीक हो जाती है, लेकिन आमतौर पर सर्जरी ही एकमात्र स्थायी इलाज होती है।
Q2. क्या appendix का ऑपरेशन खतरनाक होता है?
नहीं, आज की मॉडर्न तकनीक से ये बहुत ही सामान्य प्रक्रिया है। अगर सही समय पर किया जाए तो खतरा न के बराबर होता है।
डिस्क्लेमर:
यह लेख केवल जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी लक्षण या समस्या के लिए डॉक्टर से परामर्श लेना ज़रूरी है।